धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। धनबाद-भूली मार्ग स्थित मैगजीन घर के समीप नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवॉल में कथित घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर शुक्रवार को लघु सिंचाई विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण में अनियमितता मिलने पर कई नवनिर्मित पीलरों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। विभागीय अभियंता ने संवेदक को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी निर्माण में लापरवाही व मानकों की अनदेखी नहीं करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर वरीय अधिकारियों के निर्देश से जांच की गयी थी। खामी वाले हिस्सों को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए दोबारा अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...