धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ग्रुप राइड पर कोलकाता से लद्दाख के लिए निकले दो युवक आशीष घोष (30) और सुमित हालदार (29) निरसा में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार आशीष घोष और सुमित हालदार लगभग 30 लोगों के ग्रुप के साथ कोलकाता से लद्दाख के लिए निकले थे। इनके ग्रुप में कुल 15 बाइक थी। निरसा के पास आशीष और सुमित की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, दो साथी जख्मी, रेफर ग्रुप के अन्य राइडर्स की मदद से दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ध...