धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज की द्वितीय त्रैमासिक बैठक रविवार को बालूडीह स्थित केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता देने और ग्रामीण कमेटियों को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया। समाज भवन की देखरेख की जिम्मेदारी कामदेव सिंह, धरणीधर सिंह, सियाराम सिंह, सचिन सिंह, जोन अध्यक्ष दुनियालाल सिंह व निरंजन सिंह को सौंपी गई। वहीं, केंद्रीय अंकेक्षक रामविलास सिंह का इस्तीफा अस्वीकार करते हुए उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया गया। 20 दिनों के भीतर विशेष बैठक बुलाने का निर्णय भी लिया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: राजपूत कल्याण मंच को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर बैठक में समाज की बेटी मन...