Dhanbad News: ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ बनाई आंदोलन की रणनीति
धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: बलियापुर। बीसीसीएल व एमओसीपी से विस्थापित हुए ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को बेलगड़िया में रमेश कुमार राही की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने एमओसीपी के नाम पर अधिगृहित की गई जमीन के एवज में मुआवजा व नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की बातें कही। उन्होंने कहा कि जमीन के अधिग्रहण हुए 40 वर्ष बीत गए। बावजूद इससे प्रभावित हुए छह सौ से अधिक विस्थापितों को अभी तक न मुआवजा मिला और न नियोजन ही दिया गया। मौके पर पूर्व मुखिया जीतलाल सिंह, अतुल सिंह, मनबोध रवानी, सपन बनर्जी, सुभाष सिंह चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.