धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में भाजपा नेता गौरव वक्ष को नया संरक्षक मनोनीत किया गया है। गुरुवार को चैंबर के निमंत्रण पर वह शहरपुरा बाजार पहुंचे। वहां चैंबर के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। गौरव वक्ष ने इस सम्मान के लिए सभी व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाजार में विकास की विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा। व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा चेंबर की मुख्य प्राथमिकता होगी। शहरपुरा बाजार की मौजूदा समस्याओं का निराकरण शुरू हो चुका है। मौके पर मुख्य रूप से संजय प्रसाद, जेपी सिंह, मो रिजवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...