धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर पुलिस ने शुक्रवार को 2 हाई स्कूल गोविंदपुर में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने साइबर अपराधियों से बचने सुरक्षित और सजग रहने के विभिन्न तरीके बताये। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति देने के नाम पर ओटीपी मांग कर भी साइबर ठगी की जा सकती है। विद्यार्थियों को इसमें सावधानी बरतनी होगी। प्राचार्य बीके तांती ने इस अभियान के लिए पुलिस इंस्पेक्टर का आभार जताया। मौके पर एसआई संतोष कुमार सिंह, सुमन कुमार आदि ने भी साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: संत थॉमस डिलिजेंस स्कूल में साइबर जागरूकता यह भी पढ़ें- Dhanbad News: साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध पर जागरूकता यह भी पढ़ें- Dhanbad News: रॉयल स्कूल जोड़ापोखर में साइबर सुरक्षा स...