Dhanbad News: गोविंदपुर में सीएसबी बैंक की शाखा का शुभारंभ
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: गोविंदपुर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर में सीएसबी बैंक लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। झारखंड में यह बैंक की चौथी एवं धनबाद जिले की पहली शाखा है। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राजर्षि भूषण, मृत्युंजय सिंह, अधिवक्ता आदित्य और आदित्य अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अभिषेक दत्ता, उप शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, राज्य प्रमुख प्रवीण मिश्रा, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर निखिल रंजन, चंदन वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि 1920 में स्थापित सीएसबी बैंक की देशभर में 864 से अधिक शाखाएं हैं। बैंक द्वारा बचत व चालू खाता, डिजिटल बैंकिंग, गोल्ड लोन, एमएसएमई ऋण सहित अन्य बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अतिथियों ने कहा कि नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.