धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड शिक्षा परियोजना एवं एलिम्को रांची के संयुक्त तत्वावधान में सेठ सुखी राम मध्य विद्यालय गोविंदपुर में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड के 41 बच्चों को सहायक उपकरण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग बच्चे हमारे समाज के धरोहर हैं। सावधानी के साथ इनका पालन पोषण किया जाना है। इन्हें नजदीक के विद्यालयों में रोज पहुंचाते हुए इनको शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ा जाना हमारा नैतिक दायित्व है। उद्घाटन अशोक कुमार पांडेय एपीओ, उमेश कुमार पासवान बीपीओ गोविंदपुर, लिली विश्वास एलिम्को रांची, ज्ञानेंदु कुमार सिंह, रवि कुमार, निखिल कुमार, मुस्तफा अंसारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...