धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गोविंदपुर प्रखंड के गोरटोपा गांव में मंगलवार दोपहर एक आवारा कुत्ते डेढ़ साल के बच्ची समेत चार लोगों घायल हो गए। कुत्ते ने एक बकरी को भी काट लिया, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते ने सबसे पहले एक बकरी पर हमला किया। ग्रामीणों ने उसे वहां से खदेड़ दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने सड़क किनारे अपने दादा के साथ खेल रही डेढ़ वर्षीय इनाया हसन के हाथ में दांत गड़ा दिए और उसे खींचने लगा। दादा के शोर मचाने पर कुत्ता बच्चे को छोड़कर भागा, लेकिन इसके बाद उसने नौ वर्षीय ऋषव महतो और रास्ते से गुजर रही 34 वर्षीय शरीयम बीबी पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, ...