धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: गोविंदपुर। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट इंडिया मोड़ बरवा हटिया के पास स्थित धनबाद गोट फार्म में रविवार की देर रात 27 खस्सी/बकरे की चोरी कर ली गई। फार्म संचालक पांडरपाला निवासी आतिफ हाशमी ने इस संबंध में मंगलवार को गोविंदपुर थाना में शिकायत की। आवेदन में आतिफ ने बताया कि 21 सितंबर की रात को फार्म की दीवार में सेंध लगा कर बकरों की चोरी कर ली गई। सुबह में फार्म की देखभाल करने वाले और रात में वहीं सोने वाले कर्मी ने देखा कि बकरे गायब हैं। कर्मी ने तुरंत इसकी सूचना फार्म संचालक को दी। सूचना मिलते ही संचालक ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए मवेशियों का पता नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पांच बकरियों की चोरी चोरी हुए बकरों की अनुमानित कीमत साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...