धनबाद, नवम्बर 24 -- वार्षिक अधिवेशन में गोशाला विस्तार की घोषणा Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। श्री गंगा गोशाला कतरास-करकेंद का 107वां वार्षिक अधिवेशन सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अनीश डोकानिया ने की। संतोष भाई जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गोशाला की प्रशंसा की और गोवंश की रक्षा के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। उद्योगपति प्रदीप खेमका ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। गौ माता की सेवा और संरक्षण समाज का सामूहिक दायित्व है। गोशाला अध्यक्ष अनीश डोकानिया ने संस्था की सुविधाओं के विस्तार की घोषणा करते हुए आयोजनों के लिए विशाल शेड निर...