Dhanbad News: गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने का विरोध
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद। गोल्फ ग्राउंड में आए दिन मेला से लेकर अन्य आयोजन होते रहते हैं। इसके कारण रोजाना टहलने वाले लोगों, अभ्यर्थियों, स्थानीय निवासियों, खेलने कूदनेवाले बच्चों, बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। एक बार फिर से गोल्फ ग्रांउड में मेला लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। इससे लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी अभय कुमार के नेतृत्व में लोगों ने डीसी और नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मेले को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। बताया कि गोल्फ ग्राउंड शहर के बीचों-बीच एकमात्र ऐसा मैदान है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक, फुटबॉल और खेलकूद के लिए जुटते हैं। बार-बार मेला लगने से मैदान में गंदगी और अव्यवस्था फैलती है, जिससे महीनों तक अभ्यास बाधित रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.