धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: आजाद नगर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित सिल्वर डव स्कूल में मंगलवार को विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के टॉपर व राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले शहबाज खान रहबर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आजाद नगर वेलफेयर ट्रस्ट के शाहिद कमर, शाहिदा कमर ने शहबाज खान को अंगवस्त्र एवं बुके दिया तथा ट्रस्ट के अन्य सदस्यों व सिल्वर डव स्कूल के बच्चों ने उन्हें गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया। शहबाज खान ने सफलता हासिल करने के दौरान आई कठिनाइयों और परिवार से मिले सहयोग के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...