धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: एफजीएस क्लब गोपीनाथडीह की ओर से रविवार को गोपीनाथडीह पंचायत सचिवालय मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ। इसका उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत महतो, पूर्व मुखिया छोटू कुमार दास एवं अन्य अतिथियों ने किया। फाइनल मुकाबला मेजबान गोपीनाथडीह और बेलटाड़ (बोकारो) की टीम के बीच खेला गया। ट्राईब्रेकर में गोपीनाथडीह की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी व गोपीनाथडीह की मुखिया कौशल्या देवी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत महतो, पूर्व मुखिया छोटू कुमार दास, विष्णु मल्लिक, अंकित सिंह, विशाल गोप, देवास मल्लिक, सूरज सिंह, राजकुमार महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: बंगा...