Dhanbad News: गोधर में क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत शुरू, आज शाम से चालू होगा मार्ग
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क के गोधर तीन नंबर गंसाडीह में झमाडा की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी रिसाव के कारण बने पॉट होल की मंगलवार को मरम्मत शुरू कर दी गई। झमाडा कर्मियों ने सड़क की खुदाई कर क्षतिग्रस्त दो इंच पाइप के साथ पास से गुजर रहे चार इंच पाइप की भी मरम्मत शुरू की। पॉट होल बनने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन पुलिस प्रशासन ने धनबाद से बोकारो जाने वाले मार्ग के एक लेन को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। इस बीच सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सड़क धंसने से गोफ बनने की अफवाह भी फैलाई गई। केंदुआ पांच नंबर निवासी मो. जाहिद ने कहा कि गोधर में पाइप मरम्मत को लेकर जिस तत्परता से काम किया जा रहा है, उसी तरह केंदुआ जीएम बंगले के पास धंसी सड़क की भी जल्द मरम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.