धनबाद, नवम्बर 21 -- सिंदरी में निकली चौथी प्रभात फेरी Dhanbad News: सिंदरी, प्रतिनिधि। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को सिंदरी गुरुद्वारा साहिब से चौथी प्रभात फेरी निकाली गई। अहले सुबह शुरू हुई प्रभात फेरी की अगुवाई निशान साहिब की सेवा कर रहे सरदार नरेंद्र सिंह ने की। श्रद्धालुओं ने ढोलक, चिमटा और मंजीरा की धुन पर सबद कीर्तन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा परिसर स्थित सरदार हरपाल सिंह के आवास पहुंची, जहां परिवार ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया। परंपरा के अनुसार निशान साहिब को फूलों की माला अर्पित कर सरदार नरेंद्र सिंह को सिरोपा भेंट किया गया। महिला सत्संग सभा ने 'धन गुरु नानक प्यारे' व 'कौन जाने गुण सद्‌गुरु तेरे' सबद का गायन किया। इसके बाद ग्रंथी सरदार बलवीर सिंह ने सु...