धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: धनबाद। सनातन संस्था की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन बुधवार 29 जुलाई को चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार, हावड़ा मोटर्स, धनबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम सायं पांच बजे से सात बजे तक चलेगा। संस्था की ओर से जानकारी देते हुए शंभू गवारे ने बताया कि महोत्सव में 'रामराज्य अर्थात हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु संघर्ष तथा दिशा' विषय पर व्याख्यान आयोजित होगा। इसके अलावा लघु चलचित्र का प्रदर्शन, स्वरक्षा प्रदर्शन, ग्रंथ प्रदर्शनी तथा सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन का उद्देश्य गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक विषयों से लोगों को जोड़ना तथा भारतीय परंपरा और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है। यह भी पढ़ें- Rampur News: 29 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा ...