धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: जोड़ाफटका रोड स्थित गुरुनानकपुरा के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में रविवार को छठे सिख गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 431वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में मुख्य दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रचारक यूपी से आए हरजीत सिंह और रागी जत्था मोहिंदरजीत सिंह खालसा (दिल्ली) ने गुरुवाणी एवं सबद-कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। हरजीत सिंह ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जीवन, उनके त्याग, साहस और मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डालते हुए संगत को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं रागी जत्था ने 'धन-धन पिता, धन-धन कुल...' और ' ऐसे गुरु को बलि-बलि जाइए...' जैसे सब...