धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता: शारदीय नवरात्र पर बैंक मोड़ के गुजराती स्कूल प्रांगण में गुजराती महिला मंडल की ओर से गरबा की धूम जारी है। बुधवार को पूरा परिसर पारंपरिक गुजराती संस्कृति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। गुरुवार को कोलफील्ड ब्राह्मण महिला मंडल की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। मंडल की ओर से गुजराती स्कूल परिसर में ही आनंद नो गरबो का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि के चौथे दिन आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी खूबसूरत और पारंपरिक गुजराती परिधानों (चनिया-चोली) में सज-धजकर पहुंचे। देर शाम तक चले उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गुजराती गीत और ढोल की धुनों पर गरबा किया। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ गरबा खेलैयाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए...