धनबाद, नवम्बर 24 -- Dhanbad News: लोयाबाद, प्रतिनिधि। एकड़ा में चोरी की तीन गाय लदे पिकअप वैन जब्ती मामले में लोयाबाद पुलिस ने वाहन मालिक सुनील यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। वह केंदुआडीह पांच नंबर खटाल निवासी रामस्वरूप यादव का पुत्र है। बताया जाता है कि 17 अगस्त 2026 को बजरंग दल के कुछ समर्थकों ने एकड़ा में तीन गाय लदे पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इस मामले में वाहन मालिक सुनील यादव, चालक सहित अन्य के खिलाफ लोयाबाद थाना कांड संख्या 19/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर तीनों गायों को कतरास गौशाला भेज दिया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुनील यादव के खिलाफ गढ़वा और राजधनवार में भी पशु तस्करी से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...