धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। ढाक की गूंज, शंखनाद और पारंपरिक संगीत के बीच शनिवार को शहर के विभिन्न दुर्गा मंडपों में कोलाबोऊ को डोली में लाकर स्थापित किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष और बच्चे नाचते-गाते सरोवर पहुंचे। वहां से कोलाबोऊ को विधि-विधान के साथ दुर्गा मंडप लाया गया और स्थापित किया गया। इसके साथ ही पूजा पंडालों में सप्तमी तिथि की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। हीरापुर हरि मंदिर एलसी रोड पूजा पंडाल, हीरापुर दुर्गा मंडप और माडा क्लब सहित शहर के विभिन्न पूजा मंडपों से कोलाबोऊ की पारंपरिक यात्रा निकाली गई। महिलाएं लाल पाड़ वाली सफेद साड़ी में जबकि पुरुष धोती-गंजी पहनकर इस यात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कोलाबोऊ स्नान व नवपत्रिका प्रवेश के साथ बंग समुदाय ने की महासप्तमी की पूजा किसी के हा...