धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: झरिया और आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के अंतिम दिन तिथि के अनुसार भक्तों ने परंपरागत मदिरों में रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अपने कंधे पर उठाकर झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब सहित अन्य जलाशयों में श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया। विसर्जन यात्रा के दौरान माता के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। परंपरा का पालन करते हुए सबसे पहले झरिया के पुराना राजगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इसके बाद अमला पाड़ा, पोदारपाड़ा मुखर्जी मंदिर, मिश्रा पाड़ा श्री श्री आदिशक्ति सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, पंचदेव मंदिर और मां मंगल चंडी काली मंदिर की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में दो दिन तक चला विसर्जन का सिलसिल...