धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: कतरास। धनबाद में भ्रूण जांच के बाद कतरास श्यामडीह के सेंट्रल डायग्नोस्टिक में महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सेंट्रल डायग्नोस्टिक जांच केंद्र छोड़ संचालक भाग गए। परिजनों की शिकायत पर सेंट्रल डायग्नोस्टिक केंद्र में कतरास पुलिस ने ताला लगा दिया है। बता दें कि कुछ माह पूर्व ही यह जांच केंद्र खुला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...