धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झामुमो के संस्थापक बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर बिनोद बिहारी महतो जनजागरण ट्रस्ट ने बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। भेलाटांड़ स्थित ट्रस्ट कार्यालय परिसर में झारखंड आंदोलन के मसीहा बिनोद बिहारी महतो का जयंती समारोह हुआ। अध्यक्षता पूर्व पार्षद गणपत महतो ने की। उन्होंने कहा कि इस दिन बिनोद बाबू के बड़े पुत्र पूर्व सांसद राजकिशोर महतो का भी जन्मदिन है। लोगों ने दोनों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बिनोद बाबू की जयंती पर झामुमो-भाजपा ने दी श्रद्धांजलिसामाजिक सुधारक की भूमिका गणपत महतो ने कहा कि हम सभी झारखंड के महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और जननेता बिनोद बिहारी महतो जी की जयंती पर एकत्रित हुए हैं, यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर ...