Dhanbad News: गजलीटांड में विशालकाय पेड़ की टहनी गिरने से दो वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
धनबाद, सितम्बर 21 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। अंगारपथरा ओपी के गजलीटांड़ में सोमवार सुबह अचानक विशालकाय बरगद पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लोगों ने भाग कर अपनी अपनी जान बचाएं। वहां खड़ी दो चारपहिया वाहन पर टहनी गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चारपहिया वाहन मालिक पवन यादव ने बताया कि कुछ दिनों से दोनों वाहनों को यहां खड़ा कर रखा गया था। अचानक हुई घटना से गाड़ियों में नुकसान हुआ है। वहीं आसपास के लोगों ने बाघमारा सीओ से पेड़ की टहनियों को छटवाने की मांग किया। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर अक्सर लोग बैठते हैं व आपस में बातचीत करते हैं। यह जगह छोटा मोटा चौपाल की तरह है। बताया कि अगर समय पर लोग नहीं भागते तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। चित्र
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.