Dhanbad News: गंगा दामोदर से ट्रॉली गायब, गंगा सतलज में मोबाइल चोरी
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद। गंगा दामोदर एक्सप्रेस से एक महिला का ट्रॉली बैग गायब कर दिया गया, वहीं दूसरी गंगा सतलुज एक्सप्रेस से एक यात्री का कीमती स्मार्टफोन उड़ा लिया गया। दोनों ही मामलों में भुक्तभोगियों ने धनबाद रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सरायढेला के गणपति अपार्टमेंट निवासी डॉ शांभवी अपने पति विवेक कुमार के साथ 15 अक्तूबर को गंगा दामोदर एक्सप्रेस के एसी-2 पर जहानाबाद से धनबाद आ रही थीं। सुबह करीब पांच बजे जब ट्रेन धनबाद स्टेशन पर रुकी, तो उन्होंने देखा कि नीचे की सीट के पास रखा उनका ट्रॉली बैग गायब था। बैग में छह से सात हजार रुपए व उनके शैक्षणिक सर्टिफिकेट के अलावा करीब एक लाख रुपए की संपत्ति थी। चोरी की दूसरी वारदात गंगा सतलज एक्सप्रेस में हुई। हावड़ा के दासनगर निवासी सैकत मंडल अपने पिता के साथ यात्रा कर रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.