धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड के तहत रांची में आयोजित बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा डॉली कुमारी ने कांस्य पदक हासिल कर बलियापुर का मान बढ़ाया। प्राचार्य संतोष कुमार सिन्हा ने डॉली को बधाई दी। मोदीडीह निवासी रंजीत महतो की पुत्री कक्षा 11वीं साइंस की छात्रा डॉली की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। विधायक चंद्रदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी, उपप्रमुख आशा देवी ने भी बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जिले के एथलीटों ने पहले दिन जीते 01 स्वर्ण, 02 रजत व 02 कांस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...