Dhanbad News: खेलो झारखंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: प्रधानखंता सीआरपीएफ 154 बटालियन मुख्यालय में रविवार को भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें सीआरपीएफ 154 बटालियन की टीम व सिंदरी डोमगढ़ यूनाइटेड क्लब ने भाग लिया। कमांडेट सुनीलदत्त तिवारी, द्वितीय कमान अधिकारी कुमार ओमप्रकाश, बटालियन के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हर्ष झा, सुबेदार मदनमोहन उपाध्याय आदि मौके पर थे। दूसरी तरफ खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत प्रेमनगर अपग्रेड प्राइमरी स्कूल में एचएम अरुण कुमार महतो की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसके माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चम्मच-गोली दौड़ में समीरा कुमारी ने बाजी मारी। चेयर रेस में ऋतिक राज सबसे आगे रहे। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में राष्ट्रीय खेल दिवस की धूम, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.