धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। खुशियों की उड़ान संस्था की ओर से शनिवार को झरिया के दुखहरणी मंदिर में भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। सदस्यों ने माता का पूजा अर्चना की। उसके बाद खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि विगत चार वर्षों से यह संस्था सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। सचिव निहारिका सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से कई सामाजिक कार्य किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...