धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: राम मंदिर में कथित रूप से की गई चंदा चोरी, खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर पर व्यापक जनआंदोलन चलाएगी। सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि इसके संभावित प्रभाव झारखंड के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा, राज्य के अधिकार, आदिवासी एवं स्थानीय समुदायों के हित तथा संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। झारखंड की पहचान और अर्थव्यवस्था में प्राकृतिक संसाधन की अहम भूमिका रही है। ऐसे में खनिज संपदा से संबंधित किसी भी नीति या कानून के दूरगामी प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। झारखंड लंब...