धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: समाहरणालय स्थित डीएमएफटी सभागार में डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में माइंस क्लोजर एडवायजरी कमेटी की बैठक हुई। इसमें बीसीसीएल, ईसीएल एवं सेल की खदानों में खनन कार्य समाप्त होने के उपरांत प्रभावित गांवों में सामुदायिक विकास तथा स्थानीय नागरिकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। डीडीसी ने निर्देश दिया कि बीसीसीएल के बरोरा, ब्लॉक-2, गोविंदपुर, सिजुआ, कतरास, कुसुंडा, पुटकी बलिहारी, पश्चिमी झरिया, पूर्वी झरिया सहित ईसीएल (मुगमा) और सेल माइंस के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली पंचायतों की माइंस के साथ सटीक मैपिंग कराई जाए।

विकास योजनाओं का चयन डीडीसी ने स्पष्ट किया कि सभी विकास योजनाओं का चयन और स्वीकृति ग्राम सभा से ही की जाए। किसी भी प्रकार के सिविल निर्माण कार्य से पहले विस्तृत चेकलिस्ट तैयार ...