धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: एक नामी कोल्ड ड्रिंक कंपनी के उत्पादों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत वितरक के प्रतिनिधि विशाल कुमार सुल्तानिया ने मुनीडीह ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने एक मारुति ओमनी वैन को बिना अधिकृत लाइसेंस के कंपनी का माल बेचते पकड़ा। शिकायतकर्ता ने टैक्स चोरी, संदिग्ध लेबलिंग और निजी वाहन के व्यावसायिक उपयोग की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रिहायशी इलाके में चल रहे मिठाई कारखाना पर सख्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...