धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी में कार्यरत शोवल ऑपरेटर अशोक नोनियां (53) का सोमवार रात दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 12 मई को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी। मंगलवार को मृतक के शव को कोलियरी परिसर में रखकर परिजनों और संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कोयला उत्पादन व परिवहन ठप करा दिया। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने पुत्र विकास कुमार के लिए अनुकंपा के आधार पर नियोजन की मांग की थी। बाद में बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम केके सिंह, परिजनों और संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में अभिलेखों के आधार पर पुत्र को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। प्रबंधन के अनुसार, 90 दिनों में आवश्यक दस्तावेज, मेडिकल जांच व पुलिस सत्यापन की औपचारिकताएं पूरी होने पर नियोजन प्रभा...