Dhanbad News: कोर्ट परिसर की सुरक्षा का डीएसपी सीसीआर ने लिया जायजा
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सोमवार को डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव ने जायजा लिया। उन्होंने व्यवहार न्यायालय, सीजीएम कोर्ट और जेल रोड क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश डीएसपी सीसीआर धनबाद के न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की ड्यूटी की जानकारी ली। डीएसपी ने पदाधिकारियों एवं जवानों को आपसी समंवय के साथ ड्यूटी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.