Dhanbad News: कोयले के ढेर में मिला मजदूर का शव
धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र की बेनीडीह मेन लिंक साइडिंग में शुक्रवार की सुबह कोयले के ढेर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पांडेयडीह के सहदेव रवानी के पुत्र सुनील रवानी (35) के रूप में हुई। वह भीमकनाली कॉलोनी क्वार्टर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। बताया जाता है कि सुनील अपने साथी के साथ जलावन के लिए कोयला चुनने नदखुरकी फिटर ब्रेकर गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव कोयले में दबा होने के कारण डोजर ऑपरेटर को पता नहीं चला और वह कोयले के साथ डंपर में लोड होकर बेनीडीह साइडिंग पहुंच गया। वहां कोयला गिराने के दौरान शव का पता चला। सूचना पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने जानकारी ली। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने जांच व मुआवजे की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.