धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: तेतुलमारी। तेतुलमारी कोल डंप के असंगठित मजदूरों ने कोयले की मांग को लेकर मोदीडीह कोलियरी में संचालित आउट शोशिंग कंपनी के ट्रांसपोर्टिंग कार्य को वाधित किया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन एक साजिश के तहत तेतुलमारी 13 नंबर डंप के कोयले को बांसजोड़ा 16 नंबर डंप में दे रही है। जिसके कारण तेतुलमारी डंप के मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। करीब दो घंटे के बाद कोलियरी के एजेंट संतोष चौधरी मजदूरों के बीच पहुंच कर तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर करवा देगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भौंरा कोलियरी में तीसरे दिन भी कांटा घर ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...