धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: ट्रक लोडिंग के लिए कोयले की मांग को लेकर घनुडीह के ट्रक लोडर मजदूरों ने शनिवार को गोलकडीह कार्यालय पर भाकपा माले के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि केओसीपी में सिंह नेचुरल रिसोर्सेस (एसएनआर) आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला उत्खनन का काम कर रही है। यहां से उत्पादित होने वाला कोयला घनुडीह के ट्रक लोडर मजदूरों को दिया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों से घनुडीह लोडिंग पॉइंट बंद रहने के कारण लगभग 400 मजदूर रोजी-रोटी के लिए तरस रहे हैं। आंदोलन के बाद केओसीपी प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि कोयला उत्पादन होने पर घनुडीह के ट्रक लोडर मजदूरों को निराश नहीं होना पड़ेगा। इस वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, मा...