धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: तेतुलमारी कोलियरी के 13 नंबर तेतुलमुडी कोल डंप में कोयले का ऑफर न मिलने से नाराज असंगठित मजदूरों ने रविवार को अंडरपास के पास बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मोदीडीह कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप कर दी, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। डंप अध्यक्ष सह मुखिया अशोक ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रबंधन साजिश के तहत तेतुलमारी के बजाए बांसजोड़ा डंप को कोयला दे रहा है, जिससे यहां के मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति है। उन्होंने कहा कि पूर्व में तत्कालीन जीएम ने मोदीडीह का कोयला इसी डंप में देने का आश्वासन दिया था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयले की मांग पर टांसपोटिंग कार्य को किया बाधित करीब दो घंटे बाद मोदीडीह कोलियरी एजेंट संतोष चौधरी ने सीआई...