Dhanbad News: कोयला नगर में तेज हवा से गिरा पेड़
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में शुक्रवार की दोपहर तेज हवा के कारण कोयला नगर के मुख्य गेट के समीप सड़क किनारे एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी है। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.