धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: भौंरा। पूर्वी झरिया क्षेत्र सीआईएसएफ यूनिट ने कोयला तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रखा है। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ जवानों ने सुदामडीह रिवर साइड और भोजुडीह दामोदर पुल के पार सघन छापेमारी की। तस्करों ने रेलवे रैक से कोयला उतारकर, बोरियों में भरकर झाड़ियों में छिपा रखा था। अहले सुबह आदर्श शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने मौके से एक टन से अधिक अवैध कोयला जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया। तस्कर मोटरसाइकिल के जरिए इस कोयले को नदी पार ले जाने की फिराक में थे। इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...