धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: कोयला बोनस से पूजा बाजार की चमक बढ़ेगी। झारखंड में लगभग 70 हजार कोयला कर्मी है। बोनस मद में 800 करोड़ रुपये के आसपास आने की उम्मीद है। अकेले बीसीसीएल में 290 करोड़ करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। कोयला बोनस का पूजा बाजार में काफी क्रेज है। कोयला कर्मियों के लिए दुकानदार विशेष ऑफर देते हैं। 15 अक्तूबर के पहले बोनस भुगतान का आदेश जारी होने के कारण कोयला कर्मियों को खरीदारी का अवसर भी मिलेगा। धनबाद में कई बाजार हैं, जहां कोयला कर्मियों की बहुलता है। झरिया, कतरास से लेकर धनबाद के बाजार में भी बोनस की चमक देखने को मिलेगी। कोयला बोनस से बाजार की रौनक काफी बढ़ जाती है। इससे स्थानीय व्यापार और खुदरा बिक्री में भारी उछाल आता है।* इलेक्ट्रोनिक्स और कपड़ों की बिक्री में अच्छा खासा उछाल देखने को मिलता है। यह भी पढ़...