Dhanbad News: कॉलोनी के समीप ओबी डंपिंग के विरोध में काम ठप कराया
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: सेल के टासरा प्रोजेक्ट का ओबी डोमगढ़ के डीएल टू कॉलोनी के आवासों के समीप डंप किए जाने से स्थानीय लोग भड़क उठे। रविवार को वार्ड पार्षद नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी डंपिंग स्थल पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया। आक्रोशित लोगों ने टासरा प्रोजेक्ट में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी केटीएमपीएल के अधिकारियों से फोन पर बात कर अविलंब डंपिंग पर रोक लगाने की मांग की। पार्षद नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आवासीय इलाके के बिल्कुल करीब डंपिंग होने से उड़ने वाली धूल-गंदगी और प्रदूषण के कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। इससे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि डंपिंग तुरंत बंद नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.