Dhanbad News: कॉलेजों में सिर्फ एक वर्षीय पीजी की होगी पढ़ाई
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीबीएमकेयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय और दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। विवि की नामांकन समिति की बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलेजों में केवल एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी। वहीं विवि में एक वर्षीय और दो वर्षीय, दोनों पीजी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। कॉलेजों में एक वर्षीय पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए संबंधित संस्थानों को विवि के समक्ष प्रस्ताव देना होगा। प्रस्तावों पर विचार करने के बाद ही संबंधित कॉलेजों में पढ़ाई की अनुमति देने पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.