Dhanbad News: केशलपुर मुंडा धौड़ा में फिर धंसी जमीन, छह घर जमींदोज
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: कतरास क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार सुबह करीब सात बजे कतरी नदी से सटे डेंजर जोन घोषित केशलपुर मुंडा धौड़ा में तेज आवाज के साथ लगभग 70 फीट चौड़ा जमीन अचानक धंस गई। देखते ही देखते करीब आधा दर्जन बंद व खाली आवास जमीन में समा गए। हालांकि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। भू-धंसान के दौरान तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर कतरी नदी के दूसरी ओर स्थित धान मील मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एकेडब्लूएमसी कोलियरी प्रबंधन तथा रामकनाली ओपी पुलिस को दी।भू-धंसान में मकानों के भीतर रखा पूरा घरेलू सामान भी मलबे में दब गया। जिन लोगों के खाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.