धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कतरास नगर इकाई की ओर से रविवार को केशलपुर फुटबॉल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नगर की विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और खेल के दौरान अनुशासन, टीमवर्क तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया। छत्रपति शिवाजी महाराज जीएनएम हाई स्कूल मैदान शाखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। गुरु गोविंद सिंह शाखा, केशलपुर की टीम उपविजेता रही। अन्य शाखाओं के प्रतिभागियों को भी उनके प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर धनबाद महानगर कार्यवाह राकेश सुमन, राजकुमार अग्रवाल, विस्तारक सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, सेवा प्रमुख रामकुमार साहू, गौतम कुमार, राजेश कुमार महतो, मनोज सिंह, केशव वीर, नवीन कुमार गुप्ता, कुटुंब प्रब...