धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग (पुराना एनएच-32) पर केंदुआ स्थित भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत और सड़क निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बीसीसीएल प्रबंधन ने शनिवार को केंदुआ राजपूत बस्ती से गुप्ता होटल तक सड़क किनारे बने मकानों और दुकानों को सात दिनों के भीतर खाली करने का नोटिस चस्पा किया है। उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रशासन, बीसीसीएल, पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) और डीजीएमएस समेत अन्य तकनीकी संस्थानों के अधिकारियों के बीच सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। अब डीजीएमएस नियमों के तहत सड़क निर्माण की जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग को सौंपी गई है। आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथलेश प्रसाद ने बताया कि बीसीसीएल द्वारा स्थल सुरक्षित कर सौंपे जाने के बाद टेंडर निकालकर डेढ़ मही...