धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। मौके पर 100 से अधिक विकास योजनाओं की समीक्षा हुई। सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा ने भू-धंसान की वजह से बंद पड़ी केंदुआडीह सड़क का मुद्दा उठाया तो डीसी ने आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के पहले केंदुआडीह-धनबाद मुख्य सड़क से दो पहिया और चार पहिया वाहनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि इसपर नाराज थे कि जो बैठक हर तीन माह में होनी चाहिए, वह डेढ़ वर्षों में हो रही है।

बैठक की स्थिति सांसद-विधायक इसपर नाराज हुए कि पिछली बैठक में जो मुद्दे उठाए गए, उनमें से अधिकतर पर काम नहीं किए गए हैं। डीसी ने भरोसा दिलाया कि अब नियमित बैठक होगी। मौके पर जिला परि...