धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। केंदुआडीह में भू-धंसान और गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो सड़क की बहाली प्रक्रिया को गति देने के लिए डीसी आदित्य रंजन ने बुधवार को समाहरणालय में बैठक की। पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व बीसीसीएल के पदाधिकारियों ने अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बीसीसीएल की खुदाई की समीक्षा कर डीसी ने संबंधित अधिकारियों व तकनीकी टीम को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति के अनुसार खुदाई का कार्य शीघ्र पूरा कर सड़क जनहित में पुनः शुरू करने का प्रयास करें। डीसी ने आमजनों से फिर अपील की कि सुरक्षा की दृष्टि से खुदाई क्षेत्र से उचित दूरी बनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मोहलबनी बिरसा पुल मार्ग की मरम्मत शुरू, ...