धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती और मुस्लिम बस्ती के 170 विस्थापित परिवार पुनर्वास योजना से संतुष्ट होकर बेलगड़िया शिफ्ट होने को तैयार हो गए हैं। केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती और मुस्लिम बस्ती के निवासियों को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने के लिए बुधवार को केंदुआडीह वीटीसी में आयोजित बैठक के दौरान जेआरडीए और बीसीसीएल के अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीणों के साथ पुनर्वास योजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की। प्रत्येक विस्थापित परिवार को बेलगड़िया टाउनशिप में 2 क्वार्टर आवंटित करने, शिफ्टिंग के दौरान परिवारों को तुरंत शिफ्टिंग भत्ता Rs.के रूप में Rs.50 हजार और आजीविका सहायता Rs.50 सहित सहित Rs.1.5 लाख देने के बारे में बताया गया। साथ में उन्हें बताया गया कि पुनर्वास के 6 महीने पूरे होने के बाद Rs.एक लाख की शेष राशि का भुगत...