धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: भौंरा से मोहलबनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं। भारी बारिश और सड़क पर जमा आठ से दस इंच गहरे कीचड़ के कारण वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों के साथ-साथ पूर्वी झरिया क्षेत्र की कोल ट्रांसपोर्टिंग भी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्वी झरिया महाप्रबंधक कार्यालय से लेकर भौंरा कांटा घर, पीएनबी बैंक और शहीद भगत सिंह पार्क तक कीचड़युक्त सड़क से गुजरना विवशता है। बीसीसीएल प्रबंधन ने सड़क के गड्ढे को भरने के लिए कई हाईवा मिट्टी डाल दी थी, जो बारिश के बाद कीचड़ में बदल गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कीचड़ में तब्दील कोलियरी क्षेत्र की मुख्य सड़कें, चक्का जाम की चेतावनी इस वजह से वाहन चालक लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स...